फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन ने तिरंगा फहराया

फिरोजपुर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. राजीव पराशर द्वारा राष्ट्रीय गौरव और सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर, उन्होंने जहां क्षेत्र के निवासियों को बेहतर और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया, वहीं उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और विकास तभी संभव है जब देश का प्रत्येक नागरिक इसमें अपना योगदान दे। इस अवसर पर, उन्होंने उपस्थित लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने, समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने और नशे से पीड़ित मरीजों को नशे की गुलामी से मुक्त करने के लिए हाथ मिलाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें