फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव टेंडी वाला में फिर से एक व्यक्ति के स्मार्ट बिजली मीटर से चिप चोरी हो गई है। इससे पूर्व पांच चिप चोरी होने की शिकायतें संबंधित विभाग के पास पहुंचीं है। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। उक्त चिप से तस्कर पाकिस्तानी तस्करों को लोकेशन भेजते हैं।