फिरोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, राहत कार्यों, बुनियादी ढाँचे के पुनर्निर्माण और बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान के मुआवजे के संबंध में जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर डीसी दीपशिखा शर्मा, एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू और जिले के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।