मोगा के गांव बूगीपुरा से मेहीना लिंक रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कोडा कार सेम नाले में जा गिरी। कार में दो युवक सवार थे। कार सवार वीरा और करण बाबा जिला फिरोजपुर के जीरा तहसील के रहने वाले हैं। दोनों युवक जीरा से लुधियाना जा रहे थे। हादसे के बाद गांव वालों की मदद से वीरा नामक युवक को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया, जबकि करण बाबा अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। कार को भी नाले से निकाल लिया गया है।