फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में तेजधार हथियार से बस कंडक्टर की हत्या

Nivedita Updated Mon, 24 Aug 2026 01:21 PM IST

बठिंडा शहर के बस स्टैंड के पीछे एक बस कंडक्टर की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी चुघे कलां के तौर पर हुई है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। प्राइवेट बस ड्राइवर इकबाल सिंह ने बताया कि उसके साथ बस पर बलजिंदर सिंह बतौर कंडक्टर काम करता था। रविवार शाम साढ़े सात बजे वह बस स्टैंड में बस खड़ी करके अपने-अपने गांव की तरफ रवाना हुए थे। बस चालक ने बताया कि करीब पौने आठ बजे उसको फोन आया कि तुम्हारा कंडक्टर बस स्टैंड के पीछे खोखे के पास घायल अवस्था में गिरा हुआ है। चालक ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जब बस स्टैंड पहुंचा तो उन्होंने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां बलजिंदर को मृत घोषित कर दिया गया। बस चालक ने बताया कि सीसीटीवी में दो व्यक्ति दिखाई दे रहे है, जिन्होंने बलजिंदर को किरच मारकर उसकी हत्या की और फरार हो गए। थाना कोतवाली के थानाध्यक्ष यादविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें