फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर की मिट्ठू बस्ती में चली गोलियां

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:24 AM IST

महनगर जालंधर के इलाके मिट्ठू बस्ती में शनिवार की रात को गोलियां चल गई। गोलियां चलने की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। मिट्ठू बस्ती के रहने वाले गुरुदेव सिंह रिंपी ने बताया कि उसके ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा नहीं है। उसने आरोप लगाया कि यह हमला उसके साढू और साले ने किया है। उसका साला पहले जेल भी रहा है। साले की जमानत के लिए रिंपी पैसे भी दिए थे, लेकिन साले ने आरोप लगाया कि रिंपी ने वकील के साथ मिलकर उसकी जमानत लेट करवाई है। इस रंजिश में वह हमेशा घर में झगड़ा करवाने के लिए लगा रहता है। उन्होंने बताया कि इसके बाद से पूरे परिवार ने ससुराल वालों के साथ बोलचाल बंद कर दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका साढू करनैल और उसका साला उन्हें पिछले काफी समय से परेशान कर रहे हैं कि वह उसके साथ बोलचाल शुरू करें नहीं तो वह अपनी बहन को अपने साथ ले जाएगा। घटना की सूचना थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को दे दी गई है व पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें