पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बुधवार को कपूरथला के डोगरांवाल में तीन नशा तस्करों की तरफ से पंचायती जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि बीडीपीओ ढिलवां के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा डोगरांवाल गांव में तीन नशा तस्करों द्वारा पंचायती जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों पर डिच मशीन चलाई गई। इनमें राजविंदर सिंह उर्फ राजू पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 मामले, सुखजिंदर सिंह उर्फ काका 4 मामले, सुखचैन सिंह उर्फ दिलबर सिंह पर 3 मामले, मनदीप सिंह पर 2 मामले और बूआ सिंह पर एनडीपीएस के 3 मामले दर्ज हैं।