फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, 180 जरूरतमंद परिवारों को मिला नया आशियाना

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने पैतृक शहर मोगा पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन मालविका सूद भी मौजूद रहीं। वर्ष 2025 के बरसात के मौसम पंजाब में बाढ़ से तबाही मचाई थी जिसमें मोगा और आसपास के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। लगातार बारिश के कारण अनेक गांवों में कच्चे मकान ढह गए थे और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। उस कठिन समय में अभिनेता सोनू सूद और मालविका सूद ने गांव गांव जाकर लोगो को मदद की थी और मौजूदा हालत को देखते हुए सोनू सूद ने छत तुहाडी, जिम्मेदारी साडी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रभावित गांवों का दौरा किया था और पीड़ित परिवारों से वादा किया था कि उन्हें दोबारा सिर छुपाने के लिए पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। सूद फाउंडेशन ने अपने इस वादे को निभाते हुए पिछले एक वर्ष के दौरान मोगा और आसपास के जिलों में करीब 180 जरूरतमंद परिवारों के लिए नए घर बनवाकर तैयार कर दिए हैं। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले इन परिवारों को उनके नए आशियाने सौंप दिए गए, जिससे उन्हें सुरक्षित छत मिल सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें