पठानकोट के तूड़ी वाला चौक में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरप्रीत उर्फ बावा निवासी भोआ के तौर पर हुई है। मृतक मां संदीप कौर ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।