मोगा के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप के बाथरूम से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही सिटी-1 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने जब बाथरूम का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह अंदर से बंद था। इसके बाद दूसरे रास्ते से दरवाजा खोलकर देखा गया तो अंदर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था उसके पास से एक नशे के इंजेक्शन भी पड़े मिले थे । कर्मचारियों ने उसे उठाने और होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिटी-1 थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।