फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: दिन दहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी, कुछ ही दूरी पर डीसी ऑफिस भी मौजूद

पठानकोट में बैंक के बाहर से दिन दहाड़े एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। बाइक के मालिक राजेश जंगम ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस वह मलकपुर चौक के निकट एक बैंक में जरूरी काम से गया था और जब काम खत्म करके बैंक से बाहर आया तो देखा कि बैंक के पास से उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी हालांकि जहां उन्होंने बाइक खड़ी रखी थी उससे कुछ ही दूरी पर जिला पुलिस मुख्यालय और डीसी कांप्लेक्स है और चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह जिला पुलिस प्रशासन के नाक तले उनकी बाइक चुरा ले गए। पीड़ित की यही मांग है कि उनकी बाइक ढूंढ कर वापस दिलाई जाए ताकि वह अपने रोजगार को प्राप्त करने के लिए समय पर अपने काम पर पहुंच सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें