फगवाड़ा के गोल चौक के नजदीक जीटी रोड पर एक ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ई-रिक्शा चालक राम प्रकाश निवासी गोबिंदपुरा फगवाड़ा ने बताया कि वह हरगोबिंद नगर चौक की तरफ से गोल चौक की तरफ आ रहा था तो रास्ते में मोटरसाइकिल चालक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। उसने अचानक मोटरसाइकिल मोड़ दिया जिससे उसकी ई-रिक्शा के साथ टक्कर हो गई तथा मोटरसाइकिल से गिर कर वह घायल हो गया। घायल की पहचान नरिंदर सिंह निवासी भगतपुरा, फगवाड़ा के रूप में हुई है।