फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा-चंडीगढ़ रोड पर कार और स्कूटी में टक्कर

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Feb 2026 04:17 PM IST

फगवाड़ा-चंडीगढ़ रोड पर एक कार और स्कूटी में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी लेकिन दुर्घटना के कारण कुछ देर ट्रैफिक बाधित रहा। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई जिसे पुलिस ने टोईंग वैन मंगवा कर सड़क से हटा लिया है तथा कार कब्जे में ले ली है। आई-20 कार चालक गुरकरन सिंह ने बताया कि वह जालंधर से बंगा जा रहा था तो रास्ते में एक स्कूटी चालक को बचाते हुए उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ आ गई। इस दुर्घटना में उन्हें हल्की चोट लगी है लेकिन स्कूटी चालक बच गया। मौके पर पहुंचे पीसीआर के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बाईपास रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कार को कब्जे में लेकर थाना सदर भेज दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें