बरनाला पुलिस ने चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 4 चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो चोर विदेश से पंजाब आए और चोरी करने लगे, तीन आरोपी हरियाणा के हैं। आरोपी उन घरों को निशाना बनाते थे जहां कोई नहीं रहता था। आरोपी बंद घरों को निशाना बनाते थे। चोरों में कनाडा से प्रत्यर्पित किया गया एक युवक भी शामिल है, वह कनाडा में चोरी और अपराध के मामलों में भी नामजद था। एक अन्य आरोपी मलेशिया से पंजाब आया और चोरी करने लगा।