फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बाघापुराना पुलिस ने ड्रग हॉटस्पॉट एरिया में चलाया कासो ऑपरेशन

पंजाब सरकार की "नशा मुक्त पंजाब" मुहिम के अंतर्गत मोगा बाघापुराना पुलिस ने बाघापुराना के 6 गांव के ड्रग हॉटस्पॉट एरिया में सोमवार की सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक CASO ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई में डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह के अगुवाई में 100 पुलिस कर्मी शामिल थे। डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने बताया कि इस कासे ऑपरेशन बाघापुराना के गांव घोलिया कलां, समाधभाई , लंडे, रोडे , राजेआना, महता वाला मोहल्ला बाघापुराना के ड्रग हॉटस्पॉट एरिया को घेरा बंदी करके CASO ऑपरेशन चलाया गया 22 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई। साथ ही, 14 के करीब संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। जिले को नशा पुख्त करने के लिए समय समय पर इस तरहां सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा, "पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। यदि किसी को नशा तस्करी या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी हो, तो वे तुरंत मोगा पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें