फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव हरदासा स्थित गुरुद्वारा साहब में युद्ध नशे के विरूद्ध के तहत सेमिनार आयोजित किया गया। इस मौके पर एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि हेरोइन का नशा करना और बेचना गलत बात है। नशा बेचने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्हें पकड़कर जेल में बंद किया जा रहा है। पंजाब की नौजवान पर नशा एक काला धब्बा है। पंजाब के नौजवान नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं । सरकार ने पहल की है कि सभी को इस संबंधी जागरूक किया जाए। जो नशे कर रहे हैं उनका इलाज किया जाए।