फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल डिवीजन में सिविल डिफेंस संगठन का वार्षिक जागरूकता दिवस

फिरोजपुर रेल डिवीजन में सिविल डिफेन्स संगठन का 63वाँ वार्षिक जागरूकता दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता/डीजल शेड राहुल चौधरी द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त संदेश को साझा किया गया तथा सिविल डिफेन्स के इतिहास, भूमिका, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भागीदारी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेन्स वॉलंटियर्स द्वारा मॉक ड्रिल, अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन, प्राथमिक उपचार ट्रेनिंग तथा राहत एवं बचाव कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आम जनता को आपदा के दौरान सुरक्षित रहने के उपाय, त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रिया एवं सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि राहुल चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सराहते हुए कहा कि सिविल डिफेन्स देश की सुरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा युवा पीढ़ी को इससे जुड़कर समाज सेवा में आगे आना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें