फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र एजेंसी से हो आतिशी वीडियो मामले की जांच- कलेर

शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता सरदार अर्शदीप सिंह कलेर ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में विपक्ष की नेता आतिशी के कथित वीडियो मामले में पंजाब पुलिस ने उन्हें बचाने की साजिश रची है, लिहाजा इस मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाई जाए। प्रेसवार्ता के दौरान कलेर ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि गुरु साहिब का अपमान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का काम किया जाए। उधर दिल्ली के स्पीकर ने एक निर्णायक रिपोर्ट पेश की, जिससे साबित होता है कि वीडियो असली था और उसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ नही की गई। कलेर ने कहा कि यह सारा मामला दिल्ली में घटित हुआ मगर यह एफआईआर जालंधर में दर्ज क्यों की गई, यह समझ से परे है। कलेर ने कहा कि पंजाब में बढ़ते गैंगस्टरवाद से आमजन और व्यापारी दोनों दहशत में हैं। दूसरा, धरातल पर विकास कार्याें की गति भी बहुत धीमी है। सरकार यह भी बताए कि सत्ता में आने के लिए सरकार ने जितने वादे किए थे, उनमें से कितने पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें