फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: घर में घुस महिला पर हमला कर लूट करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Jan 2026 05:23 PM IST

मोगा शहर के पॉश इलाके आरा रोड स्थित गली नंबर-1 में घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 जनवरी की शाम को नकाबपोश युवक बोलेरो में सवार होकर आए थे। घर पर अकेली महिला महरूम निशा को बदमाशों ने बंधक बना लिया और तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अलमारी तोड़कर करीब 20 से 25 लाख रुपये नकद तथा सोना-चांदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से 2 लाख 57 हजार रुपये, 1.5 तोला सोना और करीब 200 ग्राम आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कई तेज धार हथियार बरामद हुए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह, मनिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और मंगल सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी आपस में दोस्त हैं और जांच में सामने आया है कि मनजीत सिंह पहले पीड़ित निशाद के यहां काम करता था, जिस कारण उसे घर और पैसों की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी मनिंदर सिंह के खिलाफ पहले से ही 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी उसी की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें