फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में चाइना डोर की चपेट में आने से 15 साल का नाबालिग घायल

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Jan 2026 04:55 PM IST

मोगा में चाइना डोर की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़का करण छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके मुंह पर कई टांके लगे हैं। करण छाबड़ा स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड से गुजर रहा था, अचानक चाइना डोर उसके चेहरे पर लिपट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घायल लड़के कारण के पिता राजेंद्र छाबड़ा ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि चाइना डोर बेचने वालों और पतंगबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में 15 वर्षीय किशोर करण छाबड़ा को चाइना डोर से घायल अवस्था में लाया गया था। मरीज का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें