पंजाब में भाजपा द्वारा गांवों में लगाए जा रहे कैंपों को लेकर भाजपा और आप में टकराव के चलते आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें भदौड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लाभ सिंह उगोके, बरनाला से आप नेता हरिंदर सिंह धालीवाल और जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह भंगू मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार पर 8 लाख से अधिक लोगों की राशन कार्ड काटने के आरोप लगाए और गरीब लोगों से राशन का हक छीनने के विरोध में संघर्ष का एलान किया। वहीं बीजेपी पर गांव में कैंप लगाकर जनता के डेटा के दुरुपयोग का आरोप, कानूनी कार्यवाही की बात कही। विधायक ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने गरीब लोगों के राशन कार्ड काट दिए तो आम आदमी पार्टी इसके विरोध में गांव सत्र से लेकर दिल्ली तक संघर्ष लड़ेगी। भदौड़ विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ता पंजाब के गाँवों में कैंप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के हर वर्ग को लगातार विभिन्न सुविधाएँ प्रदान कर रही है। लेकिन भाजपा पार्टी गाँवों में कैंप लगाकर लोगों को लगातार गुमराह कर रही है। उन्होंने लोगों के डेटा के बारे में भी बात की और कहा कि लोगों का डेटा सुरक्षित नहीं है, जिससे लोगों के साथ धोखाधड़ी हो सकती है। वह इन कैंपों के संबंध में पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से भी बात करेंगे, अगर कोई शिकायत मिलती है, तो कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। इस अवसर पर, उन्होंने भाजपा पार्टी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे कैंपों पर भी टिप्पणी की।