फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में पुरानी रंजिश को लेकर आप नेता की हत्या

शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Jul 2026 11:22 PM IST

होशियारपुर के निकट स्थित गांव आनंदगढ़ के आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा सरपंच सतपाल सिंह मिंटा की मंगलवार को कुछ युवकों ने कथित तौर पर तेजधार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि कुछ समय पहले पड़ोसी गांव के कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें सरपंच सतपाल सिंह ने समझौता करवाया था। आरोप है कि उसी समझौते की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने मंगलवार को उनके पिता पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पहले अपनी गाड़ी सरपंच के ऊपर दो-तीन बार चढ़ाई और उसके बाद तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें