आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा पर हमला बोला। गर्ग ने कहा कि भाजपा नेता झाड़ू की चिंता छोड़ कर अपनी पार्टी के सियासी आधार की बात करें। पार्टी पहले से ही काफी समय से इन विधायकों से दूरी बना चुकी थी। तीन विधायकों के जाने से 'आप' को कोई फर्क नहीं पड़ता, लोगों का भरोसा सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा किसानों की मौतों, चंडीगढ़, पंजाब के पानी और फंड को लेकर जवाब दे। कुंवर विजय प्रताप और राघव चड्ढा को लेकर भाजपा अपना स्टैंड स्पष्ट करे।