फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल मंडल के इतिहास में एक अनूठी पहल, अमृतसर से रवाना की पहली चेरी वी.पी

फिरोजपुर रेल डिवीजन के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मंडल द्वारा एक अनोखी पहल करते हुए ट्रेन संख्या 12904 के वी.पी. द्वारा चेरी को अमृतसर से मुंबई के लिए रवाना किया गया। चेरी परिवहन को सड़क मार्ग से रेल मार्ग की ओर आकर्षित करने के लिए फिरोजपुर मंडल द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। व्यापारियों एवं ग्राहकों के साथ निरंतर संवाद और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप अमृतसर रेलवे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनस के बीच चेरी के रेल परिवहन की शुरुआत हुई है, जो चेरी जैसे पेरिशेबल (नाशवान) फल के परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनूठी पहल है। यह उपलब्धि न केवल रेलवे की विश्वसनीय एवं किफायती माल परिवहन सेवाओं में व्यापारियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है, बल्कि पेरिशेबल वस्तुओं के लिए रेल परिवहन को एक प्रभावी विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में फिरोजपुर मंडल के प्रयासों की सफलता को भी प्रतिबिंबित करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें