शुक्रवार की दोपहर मोगा के अकलसर रोड स्थित रेलवे फाटक पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद दो युवक साइड से रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ जाने से उनकी मोटरसाइकिल ट्रेन से टकरा गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा एक बार फिर रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतने की चेतावनी देता है। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी।