फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मार्च को हुसैनीवाला में शहीद भगत सिंह की समाधि पर लगेगा शहीदी मेला

फिरोजपुर के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर 23 मार्च को शहीदी मेला लगाया जाएगा। यहां पर 23 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शहीदों की समाधि पर श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं। हुसैनीवाला गांव भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान पाकिस्तान के हिस्से में आ गया था। काफी साल पाकिस्तान में ये शहीदी स्मारक रहा। उसके बाद शहीदों के परिजनों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को एक पत्र लिखकर हुसैनीवाला को वापस लेने की गुहार लगाई। भारत ने 1962 में पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया। हुसैनीवाला लेने के लिए भारत ने फाजिल्का की तरफ से पाकिस्तान को बारह गांव दिए और हुसैनीवाला वापस लिया। अब हर साल 23 मार्च को यहां राज्यस्तरीय शहीदी मेला लगाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें