राष्ट्रीय विजिलेंस आयोग, भारत सरकार 27 अक्टूबर 2025 से 02 नवंबर 2025 तक पूरे देश में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मना रही है। भारत में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह लोगों को रिश्वतखोरी के खिलाफ जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत एस.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर लखवीर सिंह के दिशा-निर्देशानुसार शहीद मक्खन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पठानकोट में इंस्पेक्टर विक्रांत सलारिया पठाकोट के कुशल नेतृत्व में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया गया। यह कार्यक्रम स्कूल प्रिंसिपल मीनम शिखा की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विजिलेंस ब्यूरो पठानकोट, स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने रिश्वतखोरी के खिलाफ एक जागरूकता रैली निकाली, जो स्कूल से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस स्कूल में समाप्त हुई। रैली के दौरान लोगों को रिश्वतखोरी के खिलाफ जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना भी अपराध है और रिश्वत देना भी अपराध है। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह, विपन कुमार, राजिंदर सिंह, रूपिंदर कौर, सुधा, परमजीत कौर, संतोष कुमारी आदि उपस्थित थे।