फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में 69वां पंजाब अंतर जिला स्कूल क्रिकेट गर्ल्स टूर्नामेंट शुरू, विधायक ने किया शुभारंभ

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से 69वें पंजाब राज्य अंतर-जिला स्कूल गेम्स क्रिकेट अंडर-14 गर्ल्स टूर्नामेंट का शुभारंभ एमएलएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मुनीला अरोड़ा और उप-जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. सतिंदर सिंह के नेतृत्व में हुआ। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने टूर्नामेंट का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने भारत व पंजाब के लोगों को महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर बधाई दी। टूर्नामेंट के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी (एसईओ) मुनिला अरोड़ा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर टूर्नामेंट के आरंभ की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य भंगड़ा की शानदार प्रस्तुति दी और मुख्य अतिथि ने टीम को विशेष रूप से सम्मानित भी किया। डीएम खेल आकाश कुमार ने बताया कि आज पहला मैच बरनाला और मानसा के बीच खेला गया जिसमें मानसा ने जीत हासिल की। दूसरा मैच संगरूर और फाजिल्का के बीच खेला गया जिसमें खिलाड़ी परी शर्मा ने 26 गेंदों में शतक पूरा किया और कुल 174 रन बनाए और संगरूर ने यह मैच जीत लिया। डीसी मॉडल ग्राउंड में बठिंडा और मलेरकोटला के बीच मैच खेला गया जिसमें मलेरकोटला ने शानदार जीत दर्ज की और कैंटोनमेंट बोर्ड चर्च ग्राउंड में अमृतसर और फरीदकोट के बीच मैच खेला गया जिसमें अमृतसर ने जीत दर्ज की और बताया कि बाकी मैच जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें