फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट जेल में 41 ग्राम हेरोइन बरामद, 3 हवालाती और एक कैदी नामजद

Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 01:27 PM IST

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान 41 ग्राम हेरोइन बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने तीन हवालातियों और एक कैदी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जेल कर्मचारियों की टीम ने बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान हवालाती मुक्तसर निवासी महकदीप सिंह, फरीदकोट निवासी नरेंद्र सिंह निंदी, गुरुहरसहाय निवासी सनी तथा कैदी फरीदकोट निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ लवली के कब्जे से कुल 41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखजीत सिंह ने बताया कि नामजद तीनों हवालातियों और कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि हेरोइन जेल के अंदर किस तरह पहुंची। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें