फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत जल आंदोलन में बढ़ा तनाव: पुलिस-ग्रामीण टकराव, 1500 पर केस

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 23 Jun 2026 09:24 PM IST

हरियाणा के नए जिले हांसी के गांव चानौत में पिछले 39 दिन से पानी की मांग को लेकर धरना जारी है। धरने के दौरान भाखड़ा पाइपलाइन को तोड़ने का प्रयास किया जा चुका है। वहीं विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाल कर जिला सचिवालय में प्रदर्शन भी किया गया। धरने के दौरान पांच ग्रामीण 12 दिन के लिए आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं। अनशनकारियों की बिगड़ती तबीयत देखकर अनशन समाप्त करने के लिए हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सोमेश कुमार की अगुवाई में शनिवार रात को वहां भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन में टी-कनेक्शन लगाया गया था। गांव चानौत में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन पर लगाई गई टी-कनेक्शन को उखाड़ने के दौरान सोमवार देर रात को पुलिस व ग्रामीणों के बीच में टकराव हुआ। जिसमें दो पुलिसकर्मियों को चोटें पहुंचीं। वहीं ग्रामीणों को भी चोट लगी। पुलिस प्रशासन ने वहां से टी-कनेक्शन उखाड़ लिया। पुलिस ने छह नामजद सहित 1500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें