दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में चंडीगढ़ सेक्टर-17 में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी, रिसर्च स्कॉलर और युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। प्रदर्शन में वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार और आम नागरिक भी शामिल हुए। पूरे प्रदर्शन के दौरान "इंकलाब जिंदाबाद", "वी वांट जस्टिस" और "पेपर लीक से आजादी" जैसे नारे गूंजते रहे।