फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के लिए 1.80 लाख में बेच दिया बच्चा, ढाई महीने बाद जागी ममता

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 25 Oct 2025 04:55 PM IST

पंजाब में नशे का दंश मासूमों पर भी कहर ढा रहा है। बुढलाडा वासी एक दंपती ने नशे की लत को पूरा करने के लिए अपने 6 महीने के बच्चे को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया। वहीं इनसे बच्चा लेने वाले दंपती ने कहा कि उन्होंने बच्चा खरीदा नहीं है बल्कि पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया है। उनके पास इसके पूरे दस्तावेज हैं। उन्होंने बच्चे के बदले पैसा देने की बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि वो मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बरेटा थाने और मानसा के सीआईए स्टाफ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव अकबरपुर खुडाल के संदीप सिंह और गुरमन कौर चिट्टे के आदी हैं। दंपती ने बताया कि उन्हें रतिया के किसी व्यक्ति ने बच्चे को पांच लाख रुपये में बेचने का ऑफर दिया था। दोनों बुढलाडा के एक कबाड़ी के पास आते-जाते थे, जिसने उनकी हालत देखकर बच्चा खरीदने की पेशकश की। दोनों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए बच्चे को एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया। राज्यस्तरीय पहलवान रह चुकी गुरमन कौर ने कहा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है, अब वो बच्चा वापस चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे के बदले उन्होंने जो पैसे लिए हैं वो वापस कर देंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें