फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महापंचायत से पहले शंभू बॉर्डर सील, एक्सप्रेसवे जाम, पंजाब-हरियाणा में ट्रैफिक प्रभावित

Tue, 21 Jul 2026 02:06 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

देश भर के किसानों की तरफ से आज दिल्ली में महापंचायत की काॅल दी गई है। पंजाब से हजारों किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन हरियाणा में शंभू बाॅर्डर को सुबह साढ़े पांच बजे ही सील कर दिया गया है।रात से ही रोड बंद करने की तैयारी की जा रही थी हालांकि सहमति न बनने पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों की तरफ से किसान घाट में भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में महापंचायत बुलाई गई है। किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गई है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष समिति और अन्य संगठनों के काफिले पंजाब से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। ये काफिले रात में अलग-अलग स्थानों पर विश्राम करेंगे। पंधेर ने कहा कि यह समझौता कृषि, डेयरी, उद्योग और सेवा क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। अमेरिका लगातार भारत से कृषि और डेयरी उत्पादों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने की मांग कर रहा है। इसमें सोयाबीन, मक्का, कपास, सेब और डेयरी उत्पाद शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें