फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ‘समर्थन 2026’ कार्यक्रम शुरू, अंगदान को बढ़ावा देने के लिए 16 परिवार होंगे सम्मानित

Sat, 14 Mar 2026 06:54 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पीजीआई और रोटो नॉर्थ की ओर से अंगदान और अंग प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित ‘समर्थन 2026 – जीवन के बाद भी जीवन का वादा’ कार्यक्रम शनिवार को चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू में शुरू हो गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पीजीआई के निदेशक विवेक लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं नोटो के निदेशक अनिल कुमार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक अमरजीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हैं।कार्यक्रम में नोटो के निदेशक डॉ अनिल कुमार ने अंगदान को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे देशव्यापी कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 16 अंगदाता परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इन परिवारों ने अपने प्रियजनों के अंगदान का निर्णय लेकर कई मरीजों को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को इस मानवीय पहल से जोड़ना है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें