पंजाब के विभिन्न जिलों में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें राज्य सरकार के मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में सीएम मान ने पंजाब की राजधानी न होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पंजाब देश के लिए सबसे अधिक बलिदान देने वाले राज्यों में से एक है, फिर भी आज तक इसकी अपनी राजधानी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब अपने हक के लिए संघर्ष करेगा और चंडीगढ़ को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।