श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ये दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुछ समय पहले वायरल हुई वीडियो बिल्कुल सही है। गड़गज्ज ने कहा कि वीडियो को दो फॉरेंसिक लैब से टेस्ट करवाया गया है। इनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वीडियो ना तो एडिट की गई है, न ही एआई से तैयार की गई है। यह वीडियो बिल्कुल सही है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग ने कहा कि अगर अकाल तख्त जत्थेदार ने फोरेंसिक जांच के बाद वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि कर दी है, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए।