फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 करोड़ बयान पर सियासी संग्राम, सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को घेरा

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 23 Feb 2026 07:17 PM IST

नवजोत कौर सिद्धू के दिए 500 करोड़ के बयान को लेकर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। सुधांशु त्रिवेदी प्रेस वार्ता के दौरान 500 करोड़ के मुद्दे को फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले पंजाब से कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री तभी बनता है जब कोई 500 करोड़ रुपये दे सके। हम यह बात खुद नहीं कह रहे हैं; हम उनके ही नेता के शब्दों को दोहरा रहे हैं। बता दें की कांग्रेस से पंजाब कांग्रेस से निष्कासित नेता नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाए थे की जो 500 करोड़ की अटैची देता है सीएम की कुर्सी उसे ही मिलती है। कौर के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई थी। बीते साल दिसंबर माह में कौर ने विवादास्पद बयान दिया था कि जो व्यक्ति 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है। 6 दिसंबर को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस उनके पति को पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी, तो वे सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे। उन्होंने कहा था की हमारे पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन हम पंजाब को सुनहरा राज्य बना सकते हैं। हमारे पास 500 करोड़ रुपये नहीं हैं जो मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दिए जा सकें। इस बयान के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबति किया था। बता दें कि नवजोत कौर 2012 में बीजेपी के टिकट पर अमृतसर ईस्ट से विधायक चुनी गई थीं और मुख्य संसदीय सचिव रहीं। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी। साथ ही नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसमे से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें