फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी करेंगे PGI के मदर एंड चाइल्ड व न्यूरो साइंस सेंटर का उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

Tue, 07 Jul 2026 06:30 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पीजीआई प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। पेक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पीजीआई के अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड सेंटर तथा न्यूरो साइंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। दोनों परियोजनाओं को कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में पीजीआई प्रशासन ने मदर एंड चाइल्ड सेंटर का एक विशेष प्रेजेंटेशन वीडियो तैयार कराया है, जिसे प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदर्शित किए जाने की संभावना है। वीडियो को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने सेंटर के हर हिस्से को व्यवस्थित किया। जिन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की पैकिंग अब तक नहीं खोली गई थी, उन्हें बॉक्स से निकालकर निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया गया ताकि पूरा सेंटर पूरी तरह तैयार और संचालित स्थिति में दिखाई दे। इसके बाद भवन, वार्डों और आधुनिक मशीनों की विस्तृत वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें