फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बच्चों की सेहत का रखें खास ध्यान, डॉ. रोजी औलक की अहम सलाह

Fri, 24 Apr 2026 04:51 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

जीएमसीएच-32 की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोजी औलक ने बताया कि बढ़ती गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है, इसलिए उनकी देखभाल में विशेष सावधानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और ताजे फल देना चाहिए। दोपहर के समय धूप में बाहर खेलने से बचाएं और हल्के, सूती कपड़े पहनाएं। जंक फूड और खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी रखें, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यदि बच्चे में उल्टी, दस्त, बुखार या सुस्ती जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें