नवजोत कौर सिद्धू ने चंडीगढ़ में अपने नए सियासी दल भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपनी पार्टी जॉइन करने के लिए ऑफर दिया था, मगर उन्होंने पुरानी पार्टियों के बजाय नए प्लेटफार्म को तरजीह दी। नवजोत काैर ने दावा किया कि वे 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पंजाब के प्रति अपना विजन भी पेश किया। उन्होंने नशे के खिलाफ जंग कैसे लड़ी जानी चाहिए, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। नवजोत काैर सिद्धू ने कहा कि सरकार आने पर अफीम की खेती को भी वैध करेंगे ताकि इसकी तस्करी न की जा सके।