खरड़ के वेस्टर्न टावर में आईटी प्रोफेशनल के घर ईडी की रेड हुई है। रेड के दौरान 21 लाख के नोटों से भरा बैग ऊपर से फेंका गया जिसे सोसाइटी के लोगों ने उठाया। बैग को ईडी ने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय मोहाली और चंडीगढ़ में 12 जगहों पर तलाशी अभियान चला रहा है। यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट, अजय सहगल, ABS टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड, Altus बिल्डर्स, Dhir कंस्ट्रक्शंस और उनसे जुड़े सहयोगियों के खिलाफ की जा रही है। इन पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी से सीएलयू लाइसेंस हासिल करने में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने और जनता को ठगकर सैकड़ों करोड़ रुपये जमा करने का आरोप है।