जालंधर के इनोसेंट स्कूल की दसवीं कक्षा के छात्र उत्कृष्ट ने बैंकाक में हुई एशियन यूथ गेम्स के अधीन होने वाली चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उत्कृष्ट की टीम में तीन सदस्य थे, जिसमें केरल से अर्पित, तेलंगाना से श्रीराम आदर्श शामिल थे। उन्होंने भारतीय युवा टीम का प्रतिनिधित्व किया। हाल ही में संपन्न हुई गेम्स में उत्कृष्ट ने फाइनल मुकाबले में आरका क्रिश्चयन ज्ञान कर्लो (अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी) के साथ कड़ा मुकाबला किया। जिसके बाद उत्कृष्ट की टीम को सोने का मेडल दिया गया। इनोसेंट स्कूल ऑफ ग्रुप्स के डॉ. अनूप बौरी ने उत्कृष्ट को बधाई दी है।