फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI चंडीगढ़ में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 4 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद

Fri, 19 Jun 2026 06:13 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पीजीआई चंडीगढ़ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पीजीआई के योग केंद्र की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 5:45 बजे संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा, जिसमें करीब 4 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम में पीजीआई के निदेशक विवेक लाल सहित संस्थान के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई है। इसका उद्देश्य लोगों को बढ़ती उम्र में भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाने के प्रति जागरूक करना है। आयोजन के दौरान योग विशेषज्ञों द्वारा संगीत के साथ योग का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागी कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। योग केंद्र की ओर से प्रतिभागियों को योग मैट और टी-शर्ट भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे कार्यक्रम में सहजता से भाग ले सकें। पीजीआई प्रशासन ने स्वास्थ्य कर्मियों, छात्रों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संस्थान का कहना है कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें