स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया,दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक पाकिस्तानी नागरिक शहजाद भट्टी नामक गैंगस्टर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। भट्टी एक गैंगस्टर है जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर काम कर रहा है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक पंजाब का हरगुनप्रीत सिंह है। दूसरा आरोपी मध्य प्रदेश के दतिया का विकास प्रजापति और तीसरा उत्तर प्रदेश के बिजनौर का आरिफ है। इन्होंने हाल ही में 25 तारीख को गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के सामने एक हैंड ग्रेनेड फेंका था। इसी ने इस हमले को अंजाम दिया था और यही लड़के इस घटना में शामिल थे और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, इनके निशाने पर और भी कई जगहें थीं जहां इस ग्रुप ने वीडियोग्राफी और रेकी की थी और इन्हें हैंड ग्रेनेड फेंकने थे। शहजाद भट्टी बाहर से निर्देश देता था और इस ग्रुप को सीधे तौर पर और अपने साथियों के साथ मिलकर चला रहा था। वह सोशल मीडिया ऐप्स या अपने अन्य संपर्कों के ज़रिए भर्ती किए गए युवाओं का इस्तेमाल करके आतंकी गतिविधियां चला रहा था। इस ग्रुप के एक-दो और लिंक हैं जिन्हें पंजाब पुलिस के साथ साझा किया जाएगा।