फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में कलह, नवजोत कौर के बयान पर सुखजिंदर रंधावा का जवाब

कांग्रेस के पूर्व विधायक और भाजपा के मौजूदा हलका प्रभारी हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस पार्टी में सीएम फेस के लिए मांगे गए 500 करोड़ वाले बयान का समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के अंदर पैसे लेकर टिकटें दी जाती हैं। हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने 2007 तक अपना एमएलए का टर्म पूरा किया। उसके बाद 2008 के उपचुनाव के लिए वे चंडीगढ़ गए और उस समय के प्रभारी लाल सिंह से मिले। जहां उनसे टिकट देने के बदले 4 करोड़ मांगे गए लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया बल्कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान लोगों की सेवा की है। वह ऐसे चार करोड़ नहीं दे सकते लेकिन टिकट मिलने पर जीत का दावा जरूर करते हैं।वहीं, नवजोत कौर सिद्धू के मामले पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा:“...अब हम कोर्ट में बात करेंगे। अब तो सुखजिंदर सिंह रंधावा की पग का सवाल है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें