फिरोजपुर में गोलियां चलने की जानकारी देते हुए एसएचओ जतिंदर सिंह ने कहा कि मामला आपसी पुरानी रंजिश का है। दो आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया है। इनकी आपस में पुरानी रंजीश बताई जा रही है। गोली लगने से नौजवान अंश वासी बस्ती भट्टियां वाला जख्मी हुआ है। उसकी नाजुक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है उधर, सिविल अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि घायल नौजवान को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है ।