फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ड्रम से मिली कंप्यूटर इंजीनियर की कटी लाश, दोस्त पर हत्या का शक

लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास सैक्रेट हार्ट स्कूल एरिया में वीरवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खाली प्लाट में एक ड्रम में तीन हिस्सों में कटा युवक का शव मिला। शव का कुछ हिस्सा जला हुआ था और तेज धार हथियार से काट कर शव के तीन टुकड़े किए हुए थे। वहां से गुजर रहे राहगीर ने ड्रम खोला को उसमें सिर वाला हिस्सा पड़ा था। शरीर का नीचे वाला हिस्सा आग से झुलसा हुआ था। नजारा देखते ही उसकी चीखें निकल गई और उसने शोर मचा दिया। आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव के तीनों टुकड़े कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। मृतक की पहचान भारती कॉलोनी निवासी दविंदर सिंह (30) के रूप में हुई है। वह कंप्यूटर इंजीनियर है। दविंदर सिंह मुंबई से पांच महीने बाद लौटा था और घर पर सिर्फ 15 मिनट ही रुका था। वह कटिंग करवाने की बात कहकर घर से निकला था। दो दिन बाद उसकी तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें