फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर और घना कोहरा जारी, अमृतसर में दृश्यता शून्य, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 30 Dec 2025 12:02 PM IST

पंजाब में शीतलहर व घने कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार को मोगा, फगवाड़ा समेत लगभग सभी शहर घने कोहरे में लिपटे रहे।  धुंध के कारण सोमवार को तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। एसबीएस नगर 2.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। बेहद घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जिससे हवाई यातायात पर असर पड़ा। कोहरे की वजह से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार उड़ानें रद्द करनी पड़ी जबकि कई देरी से पहुंचीं। इसके साथ ही पठानकोट, आदमपुर व हलवारा में भी दृश्यता शून्य, गुरदासपुर व लुधियाना में 10-10 मीटर, पटियाला में 20 मीटर, बठिंडा में 50 मीटर और एसबीएस नगर की दृश्यता 20 से 30 मीटर के बीच दर्ज की गई। आईएमडी के निदेशक सुरिंदर पॉल ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में अगले अड़तालीस घंटों तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में 30 और 31 तारीख को हिमपात की संभावना बढ़ रही है। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में अगले अड़तालीस घंटों तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। 31 तारीख से 1 तारीख तक घना कोहरा छंटने की संभावना है और आज से ठंड बढ़ेगी। दिन के तापमान में गिरावट आएगी। पहाड़ी क्षेत्रों में 30 और 31 तारीख को हिमपात की संभावना बढ़ रही है। मौसम विभाग ने बुधवार से पंजाब के 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक बारिश से पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने मंगलवार को भी पंजाब में बेहद घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें