फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 34 मिमी बारिश से शहर बेहाल, कई इलाकों में जाम; अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 10 Jul 2026 01:58 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ में बरसात जारी है। बारिश ने जहां शहरवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। वीरवार को हुई 34 मिमी बारिश के बाद शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों और चौकों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से लेकर देर शाम तक वाहन रेंगते रहे और हजारों लोग दफ्तर, स्कूल और अन्य जगह घंटों देरी से पहुंचे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह शुरू हुई बारिश के बाद सबसे अधिक दबाव शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों पर देखने को मिला। ट्रैफिक पुलिस को कई स्थानों पर सिग्नल सिस्टम हटाकर मैनुअल ट्रैफिक संचालन करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके।दोपहर करीब तीन बजे तक जाम की स्थिति बनी रही और शाम को कार्यालयों की छुट्टी के समय शहर लगभग थम गया। हल्लोमाजरा चौक, एयरपोर्ट लाइट पॉइंट, हाउसिंग बोर्ड चौक, ट्रिब्यून चौक और ट्रांसपोर्ट चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें