चंडीगढ़ सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को जांच के दौरान बड़ा सुराग मिला है।सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों का संबंध जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र से जुड़ा पाया गया है। इस खुलासे के बाद चंडीगढ़ पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि शहर में पहली बार किसी गैंगस्टर नेटवर्क ने हत्या की सुपारी को अंजाम देने के लिए जम्मू-कश्मीर से शार्प शूटरों का इस्तेमाल किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस संदिग्ध हमलावरों की पहचान कर चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस की टीम शूटरों के घर तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए हैं।